
Former Sri Lankan President arrested (वीकैंड रिपोर्ट): श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रणिल विक्रमसिंघे को CID द्वारा शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया है और आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति रहते हुए सरकारी धन का इस्तेमाल निजी यात्रा के लिए किया। पुलिस के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति को कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
Allegations against Wickremesinghe :विक्रमसिंघे पर आरोप
जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार सुबह विक्रमसिंघे CID दफ्तर पहुँचे, जहाँ उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, उनसे पूछताछ की जिसकेबाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। CID का कहना है कि विक्रमसिंघे ने 2023 सितंबर में लंदन यात्रा के दौरान सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया और इस दौरान निजी सुरक्षा गार्डों का खर्चा भी सरकारी खजाने से उठाया गया। आपको बता दें कि सितंबर 2023 में विक्रमसिंघे क्यूबा के हवाना गए थे और वहीं वे G77 सम्मेलन के हिस्सेदार थे, वहीं यात्रा से लौटते दौरान वे लंदन रुककर अपनी पत्नी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे। इस वजह से CID का कहना है कि ये पूरी यात्रा आधिकारिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि निजी कारणों से की गई थी और खर्च राज्य ने उठाया था।
Wickremesinghe’s statement on the allegations :आरोपों पर विक्रमसिंघे की बात
इस दौरान विक्रमसिंघे ने सारे आरोपों को मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने अपने यात्रा और ठहरने का खर्च अपने आप उठाया था और सरकार का पैसा निजी कामों में नहीं लगाया गया था। उनका कहना है कि ये एक राजनीतिक बदले की कार्रवाई है और ये पूरा मामला तथ्यों से परे है। वहीं, इससे पहले भी पुलिस ने विक्रमसिंघे के स्टाफ और अधिकारियों से यात्रा व्यय को लेकर पूछताछ की थी। साथ ही जांच एजेंसियों से ये बात सामने आई है कि पर्याप्त सबूत मिलने के बाद ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


