
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Fake degree racket busted in Urban State : अर्बन स्टेट स्थित गोयल इमिग्रेशन एंड एजुकेशन एक्सपर्ट ऑफिस में पुलिस ने रेड कर फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी डॉक्टर पुष्कर गोयल सहित उसके स्टाफ के कई सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। मौके से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, मोहरें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
Fake degree racket busted in Urban State : हैरानी की बात है कि पुष्कर गोयल ने अपने पक्के ग्राहक एजैंटों के लिए ऑफिस को नाइट क्लब बना रखा था। एजैंटों के लिए ऑफिस में शराब परोसने और डांस के लिए महिला स्टाफ को आगे किया जाता था।
जानकारी अनुसार गोयल के पास काम करने वाली महिला ने ही पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को शिकायत दी थी कि ऑफिस में विदेश जाने वाले अयोग्य बच्चों के लिए फर्जी डिग्री और सर्टीफिकेट बनाए जाते है। शिकायत में कहा कि पुष्कर गोयल 1 लाख से 3 लाख रुपए प्रति डिग्री और सर्टीफिकेट एजैंट से वसूलता था जबकि एजैंट यही रेट डबल कर देते थे। महिला ने पुलिस कमिश्नर को कुछ वीडियो भी दी जिसमें एजैंट महिला स्टाफ के साथ डांस कर रहे हैं, जबकि महिला स्टाफ एजैंटों के लिए पैग बना रही है।

Fake degree racket busted in Urban State : जैसे ही यह मामला पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के संज्ञान में आया, थाना सात की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑफिस में रेड की। मौके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट, नकली मोहरें, एक पैसे गिनने की मशीन और 16 अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद कीं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


