
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, जहां अदालत ने 1158 असिस्टेंट प्रोफेसरों और लाइब्रेरियनों की नियुक्ति नई भर्ती तक जारी रखने की अनुमति दी है। इस फैसले से पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में खाली पदों को भरने में मदद मिलेगी और शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होगा।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजीत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा की और कहा कि इससे सरकारी कॉलेजों में छात्रों के लिए शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित होगी।
Punjab News : इसके साथ ही, पंजाब सरकार 1158 भर्तियों को बचाने के लिए पुनर्विचार याचिका दायर करने की तैयारी में है और अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। आपको बता दें कि 24 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने 1158 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती रद्द कर दी थी। ऐसे में सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की गई थी कि नई भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक इन शिक्षकों को पढ़ाने की अनुमति दी जाए। शिक्षा
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


