
संगरूर (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : संगरूर जिले के सुनाम कस्बे के नजदीकी गांव रविदासपुरा टिब्बी से आज सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। घर के बाहर खेल रही 8 वर्षीय मासूम बच्ची एक तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।
Punjab News : स्थानीय सिविल अस्पताल में मृतक बच्ची के पिता सतिंदर ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी खुशी जो गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती थी, स्कूल जाने से पहले अपने ही घर के आगे खिलौनों से खेल रही थी कि इसी बीच उनके पड़ोस के एक व्यक्ति ने अपने ही नाबालिग भतीजे को कार स्टार्ट करने के लिए चाबी दे दी और नाबालिग लड़के ने बिना आगे-पीछे देखे कार चला दी, जिस कारण कार की चपेट में आने से उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





