
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Encounter in Punjab : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की एक टीम ने गोरसिया गाँव (लुधियाना) में नशा तस्करों के ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही आरोपी सनी सिंह और उसके दो साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सनी सिंह के साथी दविंदर सिंह को गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। सनी सिंह और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
ANTF के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशा माफिया के खिलाफ पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। पुलिस के मुताबिक सन्नी सिंह और उसके साथियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मादक पदार्थ तस्करी और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। पुलिस के इस साहसिक अभियान के दौरान कोई जवान हताहत नहीं हुआ।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





