

बटाला (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab News : पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदवीर सिंह रंधावा को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि कल सांसद रंधावा ने कहा था कि उन्हें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से धमकियाँ मिली हैं। इस संबंध में जल्द ही बटाला में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा रही है।
कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में वीरवार को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने पगड़ी सेंटर पर गोलियां चलाई थी। इस मामले को लेकर गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा था कि उनके बेटे उदयवीर सिंह रंधावा को जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


