
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab govt increased age limit Group-D recruitment : पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इनमें ग्रुप डी भर्ती के लिए आयु सीमा में 2 साल की वृद्धि (18-35 वर्ष से बढ़ाकर 18-37 वर्ष) करना प्रमुख है। साथ ही, बीज अधिनियम में संशोधन कर घटिया गुणवत्ता वाले बीज बेचने वालों के लिए सख्त दंड और जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
Punjab govt increased age limit Group-D recruitment : इसके अलावा, ग्रामीण विकास विभाग से पशुपालन विभाग में स्थानांतरित कर्मचारियों का कार्यकाल 1 वर्ष बढ़ाया गया है। साथ ही, वैट (मूल्य वर्धित कर) सेवा प्रदान करने वाले अधिकारियों को अब पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार वेतन मिलेगा। ये सभी निर्णय राज्य के प्रशासनिक और कृषि क्षेत्र में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





