
पठानकोट (वीकेंड रिपोर्ट) Pathankot News : पठानकोट-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वतंत्रता सेनानी जत्थेदार केसर सिंह मार्ग स्मारक द्वार के पास आज सुबह ब्रेक फेल होने से एक बड़ा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेलर के चालक मलकीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने ट्रेलर में बाजरा लेकर हरियाल से बठिंडा जा रहा था और जब वह स्वतंत्रता सेनानी जत्थेदार केसर सिंह मार्ग के पास पहुंचा तो उसके ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए और काफी मशक्कत के बाद उसने ट्रेलर को नियंत्रित किया।
Pathankot News : उन्होंने बताया कि हादसे में सभी बाल-बाल बच गए। ट्रेलर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा था, जिससे यातायात व्यवस्था काफी बाधित हुई और प्रशासन ने ट्रेलर को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


