
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : जालंधर के शिक्षा जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि पियानो सिखाने के बहानें मासूम बच्चियों का यौन शोषण करने वाले सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल, दीप नगर के पियानो टीचर तोबियस को 20 साल कैद की सुनाई गई है। इस फैसले से जहां पीड़ित परिवार को इंसाफ मिला है वहीं ऐसे जुर्म करने वालों को सबक सिखाया गया है।
पीड़िक परिवार ने 25 फरवरी 2024 को थाना कैंट में शिकायत में कहा था कि उनकी बेटी चौथी क्लास में सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल, दीप नगर, रहमानपुर रोड़, जालंधर में पढ़ती है।
परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी मासूम बच्ची के साथ स्कूल का पियानो टीचर तोबियस द्वारा पियानो सिखाने के बहाने स्कूल में बंद पड़ी कैंटीन में ले जाकर आंखो पर पट्टी बांध देता और फिर यौन शौषण करता है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पियानो टीचर द्वारा स्कूल की और भी दो मासूम छात्राओं के साथ भी गल्त काम किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


