
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi News : जो लोग इंडिया गेट पर जाकर पिकनिक मनाने के बारे में सोच रहे हैं वे अब अपने प्लान में बदलाव कर सकते हैं। दरअसल अब नियम सख्त होने के कारण उन्हें पिकनिक मनाने की अनुमति मिलना मुश्किल है।
इंडिया गेट पर आने वाले टूरिस्ट्स को अब बैग, सामान, भोजन और पालतू जानवर स्मारक के बाहर छोड़ने होंगे। अब वो बात नहीं रहने वाली जहां फैमिली अपनी चादरें लाया करती थीं और वहां की घास में बैठकर गेम्स खेला करती थीं, या वहां लोग फोटोज क्लिक करवाया करते थे, यही नहीं बच्चे इधर-उधर भागते हुए अपना मनोरंजन खुद ही कर लिया करते थे।
हालांकि इंडिया गेट पर आने वाले टूरिस्ट खुश नजर आए, क्योंकि कल बैगों को अंदर ले जाने पर लगाई गई पाबंदी हटा दी गई थी। यही नहीं इंडिया गेट के प्रवेश द्वार पर जो बैनर लगाया गया था जिस पर लिखा था कि जानवर और बैग अंदर नहीं ले जा सकते उसे भी हटा दिया गया था, जिस वजह से सोमवार को टूरिस्ट अपने बैग और चादर के साथ ही खाने-पीने का पूरा सामान अंदर ले जा सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





