

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips : आपको आजकल जामुुन से भरे रेहड़ियां भरी हुईं दिख रही होंगी। अगर आप जामुन नहीं खाते तो खाना शुरू कर दीजिए। जामुन खाने के कई लाभ हैं। जैसे कि बारिश के मौसम में जब पेट की गड़बड़ियां बढ़ जाती हैं, तब जामुन का सेवन पेट को दुरुस्त रखने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक में फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो ये फल किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। जामुन या इसकी गुठली का पाउडर मुंह की बदबू और मसूड़ों की सूजन में लाभकारी होता है।
जामुन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन में सहायता करता है और कब्ज, सूजन और एसिडिटी जैसी समस्याओं को रोकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के कमजोर होने का खतरा कम होता है। आयुर्वेद में तो इसे डायबिटीज और बीपी रोगियों के लिए खासतौर पर वरदान माना जाता है। जामुन को अंग्रेजी में ब्लैकबेरी कहते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

