
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Bollywood News : अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ’के मेकर्स मुश्किलों में घिर गए हैं। इन मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर फिल्म के फैक्ट्स के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के तहत हुई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का कहना है कि फिल्म में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को गलत तरीके से पेश किया गया है और ऐसा करना उन क्रांतिकारियों का अपमान है।
नबापल्ली, सेक्टर IV के निवासी रणजीत बिस्वास ने शिकायत दर्ज कराई है कि फिल्म में मुजफ्फरपुर षडयंत्र मामले से संबंधित एक कोर्ट रूम के सीन के दौरान क्रांतिकारी खुदीराम बोस और बरिंद्र कुमार घोष को गलत तरीके से पेश किया गया है। बिस्वास की शिकायत के अनुसार, फिल्म में उन्हें अमृतसर के ‘खुदीराम सिंह’ और ‘बीरेंद्र कुमार’ के रूप में दिखाया गया है। TMC ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार बंगाल की संस्कृति, इतिहास और पहचान के साथ छेड़छाड़ करती रही है। कुनाल घोष ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, लेकिन इस बार हद पार हो गई है। बंगाल के गौरव को मिटाने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


