

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Jalandhar Municipal Corporation : नगर निगम में आज कल लापरवाहियों और अनियमितताएं बरतने वालों की खैर नहीं। एक तरफ बिल्डिंग घोटाले में विजिलेंस की राडार पर कई लोग हैं और एटीपी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर को जेल की हवा काटनी पड़ी वहीं दूसरी तरफ निगम कमिश्नर गाैतम जैन ने तीन अफसरों और एक मुलाजिम पर भी सख्ती का चाबुक चला दिया है। कार्रवाई के तहत सरकार ने नगर निगम जालंधर (Jalandhar) के एक इंजीनियर को नौकरी से टर्मिनेट करने का नोटिस जारी किया गया है। जबकि एक मुलाजिम को सस्पैंड कर दिया गया है। SE को शोकाज नोटिस जारी हुआ है, जबकि XEN को चार्जशीट कर दिया गया है।
एक सफाई सेवक सतपाल जोकि काम पर न आते हुए ठेकेदार बना हुआ था उसके वेतन पर रोक लगाते हुए उससे 2 साल से प्राप्त वेतन की रिकवरी का आदेश जारी किया गया है। इनके अलावा जिन पर कार्रवाई हुई है उनमें SE राहुल गगनेजा को शोकाज नोटिस और XEN सुखविंदर सिंह को तत्काल चार्जशीट करना शामिल हैं। दरअसल निगम कमिश्नर के पास इस प्रकार की शिकायतें सामने आ रही थीं जिन पर कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


