

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : गोराया कस्बे में एक व्यक्ति पर हुए कातिलाना हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। गोराया थाना पुलिस ने जिम्मी, प्रभ और गुरपाल उर्फ पाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़ित सतिंदर सिंह ने बताया कि उस पर लविश ओबराय ने हमला किया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक लविश के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। सतिंदर ने बताया कि सबसे पहले लविश और उसके साथियों ने लुधियाना में उस पर हमला किया।
दरअसल, उस समय वह एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। इस दौरान लविश ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने इस घटना की शिकायत लुधियाना के सराभा नगर थाने में दर्ज करवाई। जहां पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कार्रवाई करने की बजाय सराभा थाने की एसएचओ मधु बाला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।
जिसके बाद उक्त हमलावरों ने एक सप्ताह बाद गोराया कोर्ट के बाहर उस पर दोबारा हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह गोराया थाने में शिकायत दर्ज करवाने गया था। जब वह वापस लौटा तो कोर्ट के बाहर लविश के दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया। सतिंदर ने बताया कि हमले का कारण जिम्मी के खिलाफ थाने से शिकायत वापस लेना था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


