
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- ED deputy director arrest : सीबीआई ने ED के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ED में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात चिंतन रघुवंशी को 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। ये अधिकारी एक मामले में उड़ीसा में छापेमारी करने गई ED की टीम में शामिल था। यह मामला ओडिशा का है। ईडी के भुवनेश्वर जोनल कार्यालय के डिप्टी डायरेक्टर चिंतन रघुवंशी का नाम इस केस में सामने आया है।
ED deputy director arrest : मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी अधिकारी रघुवंशी पर कथित आरोप है कि वो माइनर रतिकांत राउत उर्फ जुलू से एक केस को निपटाने के लिए करोड़ों रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे, बाद में राउत ने ईडी अधिकारी के साथ 2 करोड़ रुपये रिश्वत देने की डील डन कर ली थी। ईडी अधिकारी चिंतन रघुवंशी साल 2013 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं. सीबीआई अधिकारी को नयापल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय में ले गई है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। केंद्रीय एजेंसी इस मुद्दे पर माइनर राउत से भी पूछताछ कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





