

श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) -National News : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। शोपियां में एक ऑपरेशन के दौरान दो हाइब्रिड आतंकियों ने सरेंडर किया है। सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
National News : पुलिस के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर शोपियां के विशेष ऑपरेशन ग्रुप (SOG), 44RR और 178 बटालियन सीआरपीएफ ने बसकुचन में एक घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और पास के एक बाग में आतंकियों की मौजूदगी देखी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई की तो दो हाइब्रिड आतंकी इरफान बशीर और उजैर सलाम ने सरेंडर कर दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


