
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Alert : उत्तर भारत के कई राज्यों के कई शहरों में माैसम का मिजाज बदला है। कहीं आंधी और कहीं तूफान ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। देश की राजधानी दिल्ली में रात को अचानक से मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी व बारिश के साथ ओले गिरने से लोगों को राहत मिली। ऐसे में लोगों ने जमकर बारिश का आनंद लिया। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान व बिजली कड़की और ओलावृष्टि हुई। वैसे पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी है।
Weather Alert : बुधवार को बठिंडा का पारा इस सीजन में अब तक का रिकाॅर्ड तोड़ते हुए 47.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, शाम को चली तेज धूल भरी आंधी व बारिश के चलते राहत भी मिली। मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन चार दिनों में पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है।आईएमडी चंडीगढ़ की ओर से चेतावनी जारी की गई है। पूर्वानुमान के अनुसार पानीपत, करनाल, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल और अंबाला में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक से तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





