

जालंधर (प्रदीप वर्मा)- Inside Story : नगर निगम दफ्तर में विजिलेंस विभाग की टीम ने दबिश देकर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को हिरासत में ले लिया। उनका कुछ सामान भी जब्त किया गया है। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद जालंधर की सियासत बहुत गरमा गई है। दरअसल विजिलेंस के पास लंबी चाैड़ी शिकायत पहुंची थी जिसकी जांच में कई लोगों के नाम सामने आए। इनमें से पहली गिरफ्तारी सुखदेव वशिष्ठ की हो गई है वहीं सत्ताधारी दल के एक नेता की सिक्योरिटी भी वापस लिए जाने की चर्चा शहर में है।
Inside Story : सूत्रों के मुताबिक कुछ ऐसी बातें कई दिनों से सामने आ रही थीं कि जालंधर में सरकारी जमीन को करोडो़ं में साैदा करके प्राइवेट हाथों में बेचा जा रहा है और सरकार के खजाने में सेंधमारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक श्री राम चाैक से भगवान वाल्मीकि चाैक (ज्योति चाैक) की तरफ जाते वक्त पुरानी कचहरी वाली जमीन की डील का मामला सामने आया था।
हालांकि आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन 300 करोड़ की आवाज सामने आई थी जिसके बाद शहर में काफी चर्चा हुई। इसी प्रकार नहरी विभाग की जमीन को बेचने यानि नहर बेचने की चर्चा भी हुई। दरअसल सरकारी जमीन जब भी बेची जाती है तब उसे नीलामी प्रक्रिया के तहत बेचा जाता है लेकिन सूत्रों का कहना है कि जालंधर में कई सरकारी जमीनों को इस प्रक्रिया के तहत नहीं बेचा गया जिसकी शिकायत विजिलेंस तक पहुंची तो उसने जांच शुरू की।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


