
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Air Strike : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम चुना गया। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आतंकियों की ओर से 26 नागरिकों की हत्या किए जाने के बाद उनमें से कई पीड़ितों की पत्नियों की तस्वीरों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसलिए जवाबी कार्रवाई के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम सबसे ठीक माना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर इस ऑपरेशन को ये नाम दिया गया. पीएम खुद इस पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे।
Air Strike : पाकिस्तान पर इस प्रहार के साथ ही पहलगाम की पीड़ित महिलाओं को इंसाफ भी मिला है। 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में हमला कर 26 लोगों की जान ले ली थी। लोगों से उनका नाम और धर्म पूछकर हमला किया गया था। दहशतगर्दों ने पुरुषों को खासतौर से निशाना बनाया था. हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बन गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


