





Under the ‘war against drug abuse’, a special search operation was conducted in the civil hospital
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : पंजाब सरकार द्वारा शुरू ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत आज पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने सिविल अस्पताल जालंधर और उसके आस-पास के इलाकों में विशेष निरीक्षण और तलाशी अभियान चलाया।
ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य सिविल अस्पताल और उसके आस-पास के इलाकों में अवैध नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना है। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन डी.सी.पी. ऑपरेशन नरेश डोगरा और ए.डी.सी.पी.-1, ए.डी.सी.पी. उद्योग एवं सुरक्षा के पर्यवेक्षण में संबंधित एस.एच.ओ. और चार पुलिस टीमों के साथ मिलकर चलाया गया।
उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर, जिसमें मैडिकल स्टोर, कैंटीन और पार्किंग शामिल है में व्यापक निरीक्षण किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अवैध गतिविधि नहीं हो रही है। संदिग्धों की पहचान की पुष्टि हो गई है।
इसके अतिरिक्त, वाहन स्वामित्व और दस्तावेजों की वेरीफिकेशन के लिए वाहन ऐप का उपयोग करके पार्किंग क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। दवा संबंधी नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आस-पास के मैडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी दुकान मालिकों को सख्त निर्देश दिया कि वे उचित बिल और दस्तावेजों के साथ ही दवाएं बेचें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


