
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : महानगर के एक स्कूल में लड़कियों को लड़कों से थप्पड़ मरवाने का मामला गरमा गया है। स्कूल का नाम लारेंस इंटरनेशनल है जोकि चाैगिट्टी बाईपास पर स्थित है। बताया जाता है कि यहां टीचर्स ने लड़कियों को दंड देने के लिए उन्हें लड़कों से थप्पड़ मरवाए गए। छात्राओं ने इस बात की जानकारी जब अपने परिजनों को दी तो वे स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस संबंध में जब प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
Jalandhar News : बताया जाता है कि इस स्कूल में वैसे भी कई अनियमतिताएं हैं जैसे कि कुछ कक्षाएं ऐसी हैं जहां कई विषयों को पढ़ाने वाले शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण बच्चों की पढा़ई प्रभावित होती है। टीचर्स की भर्ती के लिए यहां अजी मामले और शिकायतें माैखिक रूप से सामने आती रहती हैं जैसे कि पुराने टीचर्स को निकालने के लिए नए टीचर्स रखे जाते हैं फिर बिना तय नियमों का पालन किए टीचर्स को निकाला और रखा जाता है। अगर प्रिंसिपल अपना पक्ष रखना चाहें तो उनका पक्ष प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





