

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Lalu Yadav troubles increased : नौकरी के बदले जमीन के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को ईडी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ईडी ने लालू यादव को 19 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। 76 वर्षीय लालू प्रसाद यादव को पटना में ईडी कार्यालय में पेश होना होगा। ईडी ने लालू यादव के परिवार के कई अन्य सदस्यों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। जिनमें उनके दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव शामिल हैं।
Lalu Yadav troubles increased : ये मामला 2004 से 2009 के बीच का है जब लालू प्रसाद यादव देश के रेल मंत्री थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने रेलवे में ग्रुप डी की नौकरियां देने के बदले कई लोगों से जमीन लिखवाई थी। इस मामले में पिछले महीने कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई थी जिसमें 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से तीन की पहले ही मौत हो चुकी है। लालू यादव तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को इस मामले में कई बार कोर्ट में पेश होना पड़ा है। अब ईडी की पूछताछ के बाद ये तय होगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ेगी। अगर लालू यादव और उनके परिवार के जवाबों से एजेंसी संतुष्ट नहीं होती तो आगे की कार्रवाई में सख्ती बढ़ सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


