

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– Land for job scam : दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब घोटाले के सीबीआई से जुड़े मामले में दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव, बेटे तेज प्रताप यादव, बेटी हेमा यादव को समन जारी किया है। इससे पहले कोर्ट ने 21 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Land for job scam : बता दें कि CBI ने लालू यादव समेत 78 लोगों के खिलाफ फाइनल चार्जशीट दाखिल की थी। आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए घोटाला किया इसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू प्रसाद यादव ने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई गई। जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में रेलवे जोन में नौकरियां दी गईं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


