
Punjab Roadways conductor threw the child out off the bus, and the grandmother kept screaming
मोगा (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : मोगा के जोगिंदर सिंह चौक पर सरकारी बस की टक्कर से 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो चालक उसे सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। घायल बच्चे की पहचान साहिब दीप सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी दादी के साथ पंजाब रोडवेज की बस में लुधियाना से मोगा आ रहा था। बच्चे की दादी ने बताया कि उन्होंने कंडक्टर से उसे बस से उतार देने को कहा था।

इस संबंध में पत्रकारों से जानकारी सांझा करते हुए थाना प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सहजदीप सिंह अपनी दादी के साथ जोगिंदर सिंह चौक के पास पंजाब रोडवेज बस से उतर रहा था। बस के टायर के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके बयान लेने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


