

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News : थाना मकसूदां के अंतर्गत गांव नंदनपुर में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार देर रात अज्ञात युवकों द्वारा आधा दर्जन के करीब गोलियां चलाई गई। हमले के बाद पीड़ित ने थाना मकसूदां की पुलिस को सूचना दे दी। गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस व डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित गुरविंदर सिंह के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वही क्राइम सीन के एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक कार आती है उसके बाद गोली चलने की आवाज सुनाई देती है।
Crime News पुलिस ने आरोपियों को ढूंढने के लिए सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनके तीन खेत की जमीन का विवाद रिश्तेदारी में चल रहा है। जिसको लेकर 1 साल पहले वह कोर्ट से केस जीत गए हैं। लेकिन फिर भी दूसरा पक्ष उन्हें खेत पर दोबारा से कब्जा करने की धमकियां देते हैं। उन्होंने बताया कि परसों रात को अचानक घर के बाहर आकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पीड़ित अनुसार वह उसे समय घर के बाहर अपने डॉगी को घुमाते हैं। उसे दिन वह कुछ मिनट पहले ही घर में गए थे इतने में कार सवार हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसकी तुरंत सूचना उन्होंने थाना मकसूद की पुलिस को दे दी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


