
मोगा (वीकैंड रिपोर्ट)- The accused opened fire on Moga police : कल देहरादून से गिरफ्तार किए गए मोगा निवासी आरोपी ने एमपी बस्ती, मोगा में पुलिस पर तमंचे से दो गोलियां चलाईं, पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पुलिस ने भी जवाबी फायर किए जिसमें एक गोली आरोपी की टांग पर लगी व पुलिस ने आरोपी काबू कर लिया। घायल को इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
The accused opened fire on Moga police आपको बता दें कि आरोपी के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 2 भाइयों पर हमला किया और फिर यहां से फरार हो गए। कल मोगा पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया था और आज उसे पेशी के लिए लाया गया था, जहां उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
यह भी पढ़ें – BSF और पंजाब पुलिस ने तोड़ी नशे के साैदागरों की कमर, करोड़ों की हैरोइन बरामद
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


