

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Rahul Gandhi in Amritsar… कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शीश नवाने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। इस दाैरान एक महिला श्रद्धालु खासी नाराज दिखीं। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि राहुल गांधी को खास ट्रीटमेंट दिए जाने से वे गुस्सा हैं। उनका कहना था कि गुरु घर में आम आदमी की तरह आना और माथा टेकना चाहिए। इस दाैरान लोग उन्हें शांत करते दिखाई दिए।
महिला ने गुस्से में कहा कि क्या राहुल गांधी गुरु नानक देव जी से बड़े हैं? सिक्योरिटी को आना ही था तो केवल चार लोगों के साथ भी आ सकते थे। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है। पंजाब में 20 नवंबर को चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता राहुल गांधी सोमवार रात को अमृतसर पहुंचे थे। देर रात उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। माथा टेकने के बाद उन्होंने गुरबाणी कीर्तन सुना और संगत को पानी पिलाने की सेवा निभाई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


