

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Kangana Ranaut Statement… बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सासंद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को फिर से लागू करने को लेकर जो टिप्पणी की थी उस टिप्पणी को उन्होंने वापस ले लिया है। कंगना का कहना है कि उनके विचार निजी थे और इस मामले में वह पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं।
Kangana Ranaut Statement… मंडी लोकसभा सीट से पहली बार की सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को वीडियो मैसेज जारी करते हुए अपने शब्द वापस लिए। कंगना ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे कृषि कानून पर सवाल किए और मैंने यह सुझाव दिया कि किसानों को इन कानूनों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री से निवेदन करना चाहिए। मेरी इस बात से बहुत से लोग निराश हैं।’
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


