

सुल्तानपुर (वीकैंड रिपोर्ट): UP encounter… सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में 28 अगस्त को हुई ज्वैलरी शॉप डकैती कांड में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस मामले में अब तक कुल 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
UP encounter… सुल्तानपुर डकैती के आरोपी अनुज प्रताप सिंह और उसके साथी के साथ लखनऊ की एसटीएफ की टीम की मुठभेड़ उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में उन्नाव-रायबरेली हाईवे से पांच सौ मीटर दूर अचलगंज-कोल्हुआ मार्ग पर सोमवार सुबह हुई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। मुठभेड़ के दौरान अनुज प्रताप सिंह गोली लगने से घायल हो गया , जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


