
जालंधर, 21 अगस्त 2024 (वीकैंड रिपोर्ट) Bharat Band Update : एसटी एससी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में कुछ एस सी संगठनों मुख्यता भीम सेना द्वारा 21 अगस्त को देश व्यापी बंद का आहवाहन किया गया था। जिसके बाद भारत बंद को लेकर सोशल मीडीया पर काफी हो-हल्ला होने लगा और माइक्रो ब्लॉगिंग साईट एक्स पर भी भारत बंद ट्रैंड करने लगा। देश के वभिन्न हिस्सों में लोग इस बंद को लेकर काफी दुविधा में हैं क्यों कि एक ओर जहां कुछ राजनीतिक, समाजिक व एस सी संगठनों ने भारत बंद का समर्थन कीया तो कुछ ने इसका विरोध जताया।
यह भी पढ़ें : Bharat Bandh News : 21 अगस्त को भारत बंद का एलान, बसपा सहित कई राजनीतिक व समाजिक संगठनों ने दिया समर्थन
इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब में भगवान वाल्मीकि समुदाय से भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के पंजाब प्रधान व भगवान वाल्मीकि आश्रम के चेयरमैन विपन सभ्रवाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि समुदाय के लोग इस बंद का समर्थन नहीं करते हैं । उन्होने कहा कि कुछ लोगों ने अपनी राजनिती चमकाने के लिए भारत बंद की काल की है जबकि उनके पास इसे लेकर कोई ऐजंडा नहीं है। विपन सभ्रवाल ने दुकानदारों से 21 अगस्त को रोजानां की तरह दुकाने खोलने की अपील की व इसे शरारती तत्वो द्वारा रची सजिश करार दिया।
यह भी पढ़ें : Ethanol Fuel Vehicle : अब देश में पेट्रोल-डीजल से नहीं गन्ने के रस से चलेगी गाड़ियां, जाने कैसे
Bharat Band Update : दूसरी ओर बसपा नेता बलबिंदर कुमार, शहरी प्रधान सलविंदर कुमार व सीनीयर नेता जगदीश दीशा ने कहा कि बसपा द्वारा इस बंद के समर्थन में नकोदर रोड पर बुटा मंडी समेत शहर में कई जगह शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके बाद लोगों में बंद को लेकर दुविदा की स्थिती बनी हुई है। शहर में पुलिस ने एहितियातन सतर्कता बढ़ा दी है व प्रशासन किसी भी घटना से निपटने के लिए अलर्ट मूड पर है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





