
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)– Trump and Putin will meet this month : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह 15 अगस्त को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। जानकारी के अनुसार, दोनों नेता यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे। ट्रंप ने कहा कि मेरे और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बहुप्रतीक्षित मुलाकात अगले शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025 को अलास्का में होगी और इस बारे में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।
आपको बता दें कि अमेरिका और रूस के राष्ट्रपतियों की आखिरी मुलाकात जून 2021 में हुई थी। उस समय तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पुतिन की मुलाकात जिनेवा में हुई थी। ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने भी बुधवार को पुतिन से मुलाकात की। ट्रंप ने इस मुलाकात को अहम बताया। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय, क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उसाकोव ने कहा था कि दोनों देशों ने यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा की।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


