

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): ए.पी.जे. कालेज ऑफ फाइन आर्ट्स में मौजूदा सत्र में दो विशिष्ट घरानों से संबंधित प्रतिष्ठित संगीतकार कॉलेज में अपनी सेवाएं देंगे। प्राचार्या डा. सुचारिता शर्मा ने बारे में बताया कि ग्वालियर घराने की ख्याल गायकी के जाने माने कलाकार कुमार गौरव कोहली म्यूजिक वोकल विभाग में तथा सेनिया शाहजहांपुर घराने के सिद्धस्थ कलाकार समरजीत कुमार सेन म्यूजिक इंस्ट्रूमैंट विभाग में इस सत्र से शामिल होने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कुमार गौरव कोहली 7 वर्ष की आयु से संगीत के साथ जुड़े हुए हैं। संगीतज्ञों के परिवार से जुड़े होने तथा निरंतार अभ्यास के चलते वे आज तक कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। समरजीत कुमार सेन गत 26 वर्षों से सुप्रसिद्ध संगीतकार पंडित बुद्धदेव दास गुप्ता से दिशा निर्देश ले रहे हैं।
डा. सुचारिता शर्मा ने कहा कि यह दोनों महान संगीतकार कॉलेज की गौरवमयी प्रंपरा को आगे बढ़ायेंगे ही साथ ही भारतीय शास्त्रीय संगीत को आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य भी करेंगे।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

