
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) 5 Players Birthday on Same Day : आज का दिन टीम इंडिया के लिए बहुत खास है क्योंकि भारतीय क्रिकेट में अपनी धांक जमाने वाले पांच खिलाड़ीयों का आज जन्म दिन है। इनमें से 3 तो भारतीय टीम के अहम सदस्य है और खेल में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है जबकि एक खिलाड़ी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहा है और एक ने कुछ साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। छह दिसंबर को जन्मदिन वाले इन पांच खिलाड़ियों में रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, करुण नायरश्रेयस अय्यर, और आरपी सिंह के नाम शामिल हैं।
Same Day Birthday of 5 Players

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आज 34 साल के हो गए। 6 दिसंबर 1988 को सौराष्ट्र में जन्मे रवींद्र जडेजा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2009 में श्रीलंका के खिलाफ की थी। अब तक 171 वनडे, 64 टी20 और 60 टेस्ट मैच खेल चुके जडेजा, वनडे इंटरनेशनल में भी 32.62 की औसत से 2447 रन बना चुके हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल रहैं। बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने वनडे इंटरनेशनल में 189 विकेट चटकाए हैं और 36 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





