
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Cricket News : टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। य़ह खबर एक दावे से जुड़ी है। यह दावा किया है टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने। दावे के मुताबिक जसप्रीत बुमराह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। दरअसल लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 7 विकेट चटकाने वाला भारतीय टीम के ये तेज गेंदबाज मैनचेस्टर टेस्ट मैच में पूरी तरह से फीका नजर आया। भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपने एक वीडियो में सनसनीखेज खुलासा किया है कि बुमराह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में कहा कि जसप्रीत बुमराह मुझे लगता है कि आने वाले टेस्ट मैचों में आपको खेलते हुए न दिखें और हो सकता है कि संन्यास भी ले लें। अगर उसको लगेगा कि मैं 100 फीसदी दे नहीं पा रहा हूं देश के लिए, मैच जिता नहीं पा रहा हूं,विकेट नहीं निकाल पा रहा हूं तो खुद ही वो मना कर देंगे ऐसी मेरी गट फील है। इंग्लैंड सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर काफी चर्चा चल रही थी कि अगर ये खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो टीम इंडिया सीरीज जीत लेगी, लेकिन बुमराह अगर असरदार साबित नहीं होते हैं तो जीतना मुश्किल होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





