Yearly Horoscope for 1 January 2025
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
नया साल मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। यह साल खुशियों से भरा रहने वाला है। आर्थिक और सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नए साल के शुरुआती समय में व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। साथ ही अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। प्रिय लोगों से रिश्ते मधुर होंगे। वर्ष के बीच के समय में कोई खुशखबरी मिल सकती है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वर्ष खुशियों से भरा रहने वाला है। इस साल कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सहयोगी वर्गों से मदद मिलेगी। साल के बीच के समय में आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। काम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। शनि देव की कृपा से मान सम्मान की वृद्धि होगी। आपके काम की तारीफ होगी। यह साल सफलता से भरा रहने वाला है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
साल 2025 मिथुन राशि के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस साल आपको कई उपलब्धियां हासिल होंगी। साल कठिनाई से भरा रहेगा। मानसिक तनाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परिवार से मतभेद बड़ी समस्या का कारण बन सकते हैं। काम में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में परेशानियां उत्पन्न होंगी। वर्ष के बीच और आखिरी समय में आर्थिक लाभ होगा। बिगड़े हुए कार्य पूरे होंगे। शनि और हनुमान की जी की उपासना करना इस वर्ष आपके लिए लाभकारी रहेगा ।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
वर्ष 2025 कर्क राशि के लिए शानदार रहने वाला है। साल का बीच का समय कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। शनि का गोचर आपको गलत कार्यों की ओर प्रेरित कर सकता है। धार्मिक यात्राओं का प्लान बनेगा। जीवन में कई बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। घर में कोई नया मेहमान आएगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
वर्ष 2025 राशि के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। किसी विवाद में फंस सकते हैं। आर्थिक तौर से आपको परेशानी उत्पन्न होगी। व्यवहार में सफलता प्राप्त मिलेगी। कार्य क्षेत्र में बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
Yearly Horoscope for 1 January 2025
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वर्ष 2025 में कन्या राशि के जातकों को कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस साल कुछ फैसले लेने में सफल नहीं होंगे। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। कई तरह की खराब परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण आप काफी परेशान हो सकते हैं।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नया साल तुला राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। इस साल आर्थिक लाभ मिलेगा। सभी मनोकामना पूरी होगी। नए साल के शुरुआती दौर में गुरु का गोचर की वजह से कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। किसी काम में कोई परिवर्तन कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। किसी बड़े सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नया साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पुराने विवाद खत्म होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके सम्मान की वृद्धि होगी।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आने वाला साल यानी वर्ष 2025 कई तरह की परेशानियों भरा रहेगा। इस साल किसी से वाद-विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपनी पर्सनल बातें किसी से शेयर न करें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
साल 2025 आपकी राशि के लिए सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य को देने वाला होगा। इस वर्ष आप कई बड़े निर्णय अपने जीवन में ले सकते हैं, जो सफल भी होंगे। इस वर्ष गुरु का गोचर आपके लिए सुख, धन और संपत्ति प्रदान करने वाला रहेगा। साव के मध्यकाल में कुछ पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिस कारण आपको मानसिक परेशानियां महसूस होंगी, परिवार में तनाव बना रहेगा। इस वर्ष शनि का गोचर धन लाभ देने वाला रहेगा। साथ ही आप कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं इस वर्ष आप अपना निजी भवन आदि खरीद सकते हैं। इस वर्ष राहु का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा, जो समाज में प्रतिष्ठा सम्मान की वृद्धि करेगा। सामाजिक क्षेत्र और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष खास अच्छा रहेगा। जहां आपकी ख्याति बढ़ेगी, वहीं आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं जिस कारण आपका कद बढ़ेगा। इस वर्ष परिवार के साथ आप सुखद क्षण व्यतीत करेंगे, लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। परिवार के साथ यह वर्ष अच्छा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक दृष्टि से इस वर्ष नए संबंध स्थापित होंगे।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के लिए जातकों के लिए नया साल अच्छा नहीं रहने वाला है। इस साल आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद के योग बन रहे हैं। धन की हानि होगी। वाणी पर काबू रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।
Yearly Horoscope for 1 January 2025
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
साल 2025 मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। विवाद से दूर रहें। जॉब में सफलता मिलेगी। शनि के गोचर के दौरान साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा। इस दौरान मानसिक परेशानी हो सकती है। इस साल दुश्मन से बचकर रहने की आवश्यकता है। दुश्मन आपके काम को बिगाड़ सकता है। गुपचुप तरीके से काम करने में सफलता मिलेगी। इस साल राहु का गोचर कुछ परेशानी उत्पन्न करेगी। काम में मदद मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इस साल वाणी पर कंट्रोल रखें। विवादों से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें। यह वर्ष ठीक-ठाक रहेगा। पत्नी से मतभेद होगा। कुछ बातों को लेकर परिवार के सदस्यों से मतभेद होगा। पत्नी बच्चों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वह अपने पारिवारिक जीवन के लिए इस साल कोई बड़ा फैसला आप लेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------