
मेष राशि
इस राशि के लोगों का शुभ रंग लाल है। दरअसल, लाल रंग प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह रंग आपके लिए शुभ साबित होगा।
वृषभ राशि
इस राशि के लिए शुभ रंग सफेद है। हल्का नीला रंग भी आपके लिए उचित रहेगा। बता दें, सफेद रंग वृषभ राशि वालों को सुख व शांति प्रदान करेगा।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग भाग्यशाली साबित होगा। यह रंग आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
कर्क राशि
इस राशि का शुभ रंग सफेद है। इस बार होली पर सफेद रंग से होली खेलना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग गहरा लाल, संतरी, पीला और सुनहरा है। आप इस बार होली पर इन रंगों का उपयोग करें। इन रंगों से आपको मानसिक सुख प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि
इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग गहरा हरा है। हरा रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नीला रंग भी इन लोगों के लिए खास माना जाता है।
तुला राशि
इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग सफेद और हल्का पीला होता है। इस बार होली पर आप पीले रंग का चयन कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों के लिए लाल और मैरून रंग शुभ माना जाता है। इस शुभ रंग का प्रयोग आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
धनु राशि
मकर राशि
इस राशि का शुभ रंग काला या गहरा नीला होता है। हालांकि, मैरून रंग भी मकर राशि के लोगों के लिए अच्छा माना जाता है।
कुंभ राशि
इस राशि का शुभ रंग भी काला या गहरा नीला माना जाता है। आप इस बार होली के शुभ मौके पर इन रंगों का प्रयोग कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मीन राशि
इस राशि के लोगों के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है। बृहस्पति का शुभ रंग पीला है। यह पीला रंग आपके जीवन में शुभता लेकर आएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




