

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver price : सराफा बाजार में मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,56,500 रुपये पर आ गया, जो सोमवार को 1,58,000 रुपये था।
इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी कम होकर 1,45,550 रुपये दर्ज की गई, जबकि पहले इसका रेट 1,46,940 रुपये था। चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई और यह मंगलवार को 2,45,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
Gold-Silver price : अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यदि वैश्विक स्तर पर दबाव बढ़ता है तो भारत में सोने की कीमतें घटकर 70,000 से 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में आ सकती हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अचानक नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से देखने को मिलेगी और 2027 के अंत तक Gold-Silver price : कीमतों में स्थिरता आ सकती है।
फिलहाल बाजार की नजर रूस की रणनीति, अमेरिका-रूस संबंधों और ब्रिक्स देशों की सोने की खरीद नीति पर टिकी है। यदि इन वैश्विक कारकों में बदलाव आता है, तो सोने की कीमतों पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


