
धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) : Signs of waking up in Brahma Muhurta : अगर आपकी नींद रोजाना एक ही समय पर खुलती है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो नींद का रोज एक ही समय पर खुलना कोई संकेत भी हो सकता है। सूर्योदय से डेढ़ घंटे पहले के समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। अगर आपकी नींद रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में खुल जाती है तो ये काफी शुभ माना जाता है और इसे देवताओं का संकेत माना जाता है।
यह भी पढ़ें : Pitru Paksha 2022 : जानिए पितृपक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं
Signs of waking up in Brahma Muhurta : जाने इसके संकेत
- सुबह 3 बजे से 4:30 के बीच का समय देवी देवताओं का समय माना गया है। इसे ही ब्रह्म मुहूर्त भी कहा जाता है. मानयता है कि अगर आपकी रोजाना अपनेआप इसी समय पर नींद खुलती है, तो इसका अर्थ है कि दिव्यशक्ति चाहती है कि आप इस समय उठें। ऐसे में आपको कुछ देर उठकर अपने इष्टदेव की आराधना करनी चाहिए। इस समय आपकी आराधना सीधे परमेश्चर तक पहुंचती है। समय के साथ आपको अपने जीवन में इसके कारण चमत्कारी परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
- सुबह 5 से 7 बजे के बीच नींद खुलने का मतलब है कि आपको खुद को इमोशनल लेवल पर मजबूत करने की जरूरत है। ऐसे लोगों को नियमित रूप से मेडिटेशन जरूर करना चाहिए।
- रोजाना रात में 1 बजे से 2 बजे के बीच नींद खुलती हो, तो ये आपको आपके गुस्से की ओर इशारा करता है। इसका मतलब है कि किसी कारण से आपके स्वभाव में गुस्सा पनप रहा है। आपको अपने तेज गुस्से को नियंत्रित करने की जरूरत है।
- तमाम लोगों की नींद 12 बजे से 1 बजे के बीच टूटती है। अगर आपके साथ रोजाना ऐसा होता है, तो समझिए आपके आसपास कोई शक्ति आपको आपके लक्ष्य प्रति जागरुक कर रही है। ऐसे में आपको आत्ममंथन करना चाहिए और अपने जीवन के प्रति गंभीर होने का प्रयास करना चाहिए।
- अगर आपकी नींद रोजाना रात को 11 से 12 के बीच खुलती है, तो इसका मतलब है कि आपके मन में बहुत सारी नकारात्मकता भर रही है। ऐसे में आपको रोजाना सोने से पहले कुछ अच्छा पढ़कर या ईश्वर का नाम लेकर सोना चाहिए।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


