मेष: आज धन भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपको व्यापारिक फायदे के लिये देश एवं विदेश तक सम्पर्क बनाने तथा अपने व्यापार की कड़ी को दुरूस्त करने के अवसर देगा। जिससे आप खुश होंगे। सेहत मे आप किसी थेरपी एवं योग का सहारा लेने पर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशी के पल होंगे। हालांकि पे्रम संबंध मध्यम होंगे।
वृषभ: आज लग्न भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप के आत्मविश्वास में बढ़त होगी। सेहत दुरूस्त बनी हुई होगी। आप किसी मशहूर एवं आसान टिप्स को लोगों के सामने रखने में दिलचस्प होंगे। जिससे उत्पादन एवं विक्रय के लक्ष्य हासिल होंगे। फिल्म, कला, संगीत में आपको अच्छी बढ़त होगी। दिये हुये धन को पाने में परेशान होंगे।
मिथुन: आज व्यय भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा जो कमजोर होते कार्य एवं व्यापार को पुन: खड़ा करने के लिये संघर्षों को दे सकता है। आपको अधिक धन एवं श्रम लगाने की जरूरत होगी। सेहत में पीड़ाओं से तनाव की नौबत आ सकती है। पे्रम संबंधों को सामान्य रखने के लिये प्रयासों को करना होगा। यात्रा एवं अदालती मामलों में लाभ होगा।
कर्क: आज इस राशि से आय भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो अपने पिछले प्रयासों को सफल करने का सोपान होगा। अत: समस्याओं के बीच भी अपने कामों को करने तथा उन्हें पटरी पर लाने की चुनौती होगी। हालांकि कुछ न कुछ आमदनी मिलती हुई होगी। पे्रम संबंध मधुर होंगे। प्रवास एवं न्याय के मामलों में मध्यस्थता की जरूरत होगी।
सिंह: आज चन्द्रमा का गोचर कर्म भाव में होगा। जो आपको निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में जिससे आप संबंधित है। कोई उपयोगी नियम एवं निर्देश बनाने की जरूरत होगी। सेहत पहले से कुछ कमजोर होगी। पे्रम संबंधों में तनाव का दौर होगा। आपको इस हेतु और सजगता की जरूरत होगी। आज बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्साहित होंगे।
कन्या: आज धर्म भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप कार्मिक एवं व्यापारिक सफलता के गौरवमयी इतिहास को बनाये रखने की कोशिश में होंगे। इस हेतु आपको कुछ और लोगों से सम्पर्क बनाना होगा। सेहत के लिये आज का दिन कुछ कमजोर होगा। धन मामलों में अधिक व्यय की स्थिति होगी। पे्रम संबंधों में तनाव होंगे।
तुला: आज चन्द्रमा का गोचर अष्टम भाव मे होगा। आपको आजीविका के मामलों में अधिक मेहतन की जरूरत होगी। फिल्म, कला, संवाद, सूचना आदि के मामलों में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। इस हेतु आपको अधिक धन व्यय करने की जरूरत होगी। पे्रम संबंधों में साथी के गुस्से से आप परेशान होंगे। साहस से काम लेना होगा।
वृश्चिक: आज दारा भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपको सेहत की सलामती को बनाये रखने के लिये पे्ररित कर सकता है। व्यापार एवं फिल्म तथा सूचना एवं संवाद के कामों में आपको किसी नये अनुबंध में काम करने के लिये कोशिशों को तेज करना होगा। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से कुछ परेशान होगे। धैर्य जरूरी होगा।
धनु: आज षष्ठ भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपको धन निवेश एवं विदेश के कामों में प्रगति देगा। यदि आप सरकारी तंत्र एवं संस्था संबंधित है। तो आज प्रवास मामलों से अधिक धन लेने की कोशिश में होंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन उतना बेहतर नहीं होगा। पे्रम संबंधों में साथी के साथ कहासुनी हो सकती है।
मकर: आज पंचम भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपकी ख्याति को और अच्छा करने वाला होगा। चाहे वह अध्ययन के मामले हो या फिर फिल्म, कला, संगीत, लेखन एवं प्रबंधन के मामले हो आपको ख्याति होगी। पद एवं प्रतिष्ठा का दौर बरकरार होगा। पे्रम संबंध मधुरता की ओर होंगे। यात्रा एवं अदालती मामलों में परेशान होंगे।
कुम्भ: आज चतुर्थ भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे उत्पादन एवं विक्रय तथा प्रबंधन के कामों को और दुरूस्त करने का प्रस्ताव पास होगा। आप संबंधित लोगों की राय जानने के पक्ष में होंगे। सेहत पहले से सुखद होगी। पर्यटन के मामलों में आपको कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। सेहत में पीड़ाओं की स्थिति हो सकती है।
मीन: आज पराक्रम भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपको कामिज़्क एवं व्यवसायिक जीवन में तरक्की देगा। आज आप कुछ कार्मिक हिदायतों को जारी कर संबंधित लोगों को उनके पालन का निर्देश दे सकते हैं। आज धर्म एवं परोपकार के कामों को करने में लगे हुये होंगे। यात्राओं एवं योजनाओं को समय से पूरा करने की चुनौती होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------