
मेष: धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें। विवाद को सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपको विचारों का विरोध हो सकता है। पार्टनर के साथ विवाद को ज्यादा तूल न दें। वृष: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहरी सहायता से कार्य होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी। आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। मिथुन: अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। परिस्थितियां आपके फेवर में नहीं होंगी। दूसरों पर बहुत अधिक भरोसा न करें। हर चीज पर टिप्पणी करने से भी बचें। कर्क: यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज आप अपनी सेहत को भी लेकर थोड़े सावधान रहें। खान-पान की बुरी आदतों पर कंट्रोल करें। सिंह: वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद ना करें। लेन देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। वाहन चलाने में सावधानी रखें। यात्रा में सावधानी जरूर रखें। अचानक धन हानि के भी योग बन रहे हैं। कन्या: कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। घर बाहर पूछ परख होगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा। तुला: कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठायें। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय और पैसा भी खर्चा हो सकता है। मुंह और दांतों के पुराने रोग फिर से होंगे। भोजन में लापरवाही न करें। वृश्चिक: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें। धनु: यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। कोई नया काम शुरू न करें। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। मकर: सम्पति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंदी सक्रीय रहेंगे। धनार्जन होगा। पुराना कर्जा चुकाने के लिए दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। तनाव भी रहेगा। ये सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कुंभ: कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। लाभ होगा। पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें। आपके तेवर सामान्य से कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं। मीन: बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ का ध्यान रखें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य ना करें। आज फालतू यात्रा भी हो सकती हैं। खर्चा बढ़ सकता है। अवसाद से पीडि़त लोगों की समस्या बढ़ सकती है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------










