मेष: आज आप संवाद, सूचना, फिल्म, लेखन के संबंधित क्षेत्रों में दक्ष होंगे। यदि आप अपने कार्मिक व व्यवसायिक हुनर को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। तो प्रयास करें सफल होंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ प्रतिकूल होगा। किन्तु पिता से कुछ बातों में तनाव की स्थिति होगी। जिससे आप परेशान होंगे।
वृषभ: आज का दिन आपके चेहरे की चमक को और बढ़ाने वाला होगा। किन्तु आपको इसके लिए अपने खान-पान को और दुरूस्त करने कि जरूतर होगी। आज अपने आजीविका में वृद्धि के छोटे-छोटे किन्तु उपयोगी उपायों पर अमल करते हुए होंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा। किन्तु शत्रु पक्ष से परेशान होंगे।
मिथुन: आज आप किसी नाते-रिश्तेदारी में मिलने के लिए तैयार होंगे। इस दौरान आप उनसे कोई बड़े मुद्दे की बात उठा सकते हैं जो कि बहुत ही जरूरी होगी। इन प्रयासों में अधिक धन व्यय करना पड़ सकता है। धन निवेश व विदेश के कामों में आपका रूतबा बर्करार होगा। पत्नी के साथ कुछ तनाव हो सकते हैं।
कर्क: आज आप कला, संगीत, फिल्म, तकनीक, सुरक्षा के क्षेत्रों में अपनी निपुणता को बढ़ाने में लगे हुए होंगे। आपके यह प्रयास आज कामयाबी में तब्दील होंगे। ऐसा ग्रहीय संकेत है। किन्तु कर्म को साधने के लिए आपको कर्ता के रूप सक्रिय होना होगा। पे्रम संबंधों में साथी के साथ मधुर संवादों की स्थिति होगी।
सिंह: आज आपके घर का वातावरण शुभ व सकारात्मक बना हुआ होगा। आप अपने कामों को और कुशलता के साथ करने में तत्पर होंगे। यदि आप किसी संस्था के संचालक है तो आज कुशल कर्मियों की भर्ती शुरू कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा होगा। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से चिंता होगी।
कन्या: आज आप कुछ मनोरंजन के साधनों को जुटाने तथा उनसे लाभ लेने के लिए तत्पर होंगे। यदि आप पढऩे लिखने वाले हैं या फिर सामान्य जीवन में कुछ हुनर अर्जित करने की फिक्र है तो सफल होंगे। पे्रम संबंधों में साथी के साथ मधुर संवादों का क्रम जारी होगा। किन्तु आज अच्छे वस्त्र व भोजन से वांचित हो सकते हैं।
तुला: आज आप पैतृक सम्पत्ति में चल रहे कुछ विवादों को हल करने की पहल कर सकते हैं। किन्तु संबंधित पक्ष इसे अटकाने की कोशिश में होगा। जिससे आपकी परेशानी बनी हुई होगी। किसी सामान के गुम या चोरी होने की आशंका है। अपने स्तर पर सजग रहें। सेहत में आज खान-पान का गड़बड़ क्रम विपरीत असर देगा।
वृश्चिक: आज आपके मन में जीवन साथी के प्रति चाहत व प्यार की भावना होगी। उन्हें महत्व देते हुए गृहस्थ की गाड़ी को आगे बढ़ाने में तत्पर होगे। फिल्म, संगीत, चिकित्सा, राजनीति के संबंधित क्षेत्रों में आज मान-सम्मान होगा। चेहरे की रौनकता बड़ी हुई होगी। किन्तु किसी कीमती वस्तु के गुम होने से परेशान होंगे।
धनु: आज अपने बंधुओं को सहयोग देने तथा उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश में होंगे। जिससे जीवन के पथ में आगे बढऩे की मुहिम जारी होगी। खुद के व्यवसाय को बढ़ाने में पूरी तरह तत्पर होंगे। जिससे आपको लाभ होगा। हालांकि पे्रम संबंधों में साथी की कुछ बातों में आपको शक होगा। सेहत में पीड़ाएं हो सकती है।
मकर: आज अपने पुत्र व पुत्री को शिक्षित करने तथा उन्हें भविष्य का कर्णधार बनाने में लिए तैयार होंगे। उन्हें सही सीख देने में लगे हुए होंगे। वह आने वाले कल को बेहतर तरीके से जीने में सक्षम होंगे। खुद के व्यवसाय में आप पारंगत बने हुए होगे। विद्यार्थी वर्ग व हुनर सीखने वालों के लिए आज का दिन अच्छा होगा।
कुम्भ: आज पूरी दक्षता के साथ नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्रों में लगे हुए होंगे। आज का दिन आपको कई मायनों में अच्छे परिणाम देने वाला होगा। अर्थात् यदि आप अच्छे साधक की भूमिका में होंगे। तो लक्ष्य साध्य होगा। ऐसा ग्रहीय संकेत है। सेहत के लिए आज का दिन उपयोगी साबित होगा। किन्तु आय की कमी होगी।
मीन: आज आप बिना संकोच के अपनी कमियों को दूर करने के लिए किसी बुजुर्ग व्यक्ति से सहयोग मांगने के लिए तत्पर होंगे। जिससे उन्हें सुधार कर एक सकारात्मक जीवन में पदार्पण किया जा सके। भौतिक सुखों में आज तेजी से वृद्धि के संकेत हैं। किन्तु नौकरी के क्षेत्रों में आप कुछ परेशान हो सकते है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------