मेष: आज सुत भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आपकी बौद्धिक कुशाग्रता अधिक अच्छी होगी। आप अपने आय-व्यय के हिसाब को दुरूस्त करने में लगे हुये होंगे। सेहत के लिये आज का दिन खास होगा। आय बढ़ाने के मामले में आज का दिन और सुखद प्रतीत होगा। प्रेम संबंधों में साथी के साथ सुखद संवाद छिड़ सकते हैं। यात्रा एवं प्रवास में सावधानी की जरूरत होगी।
वृषभ: आज सुख भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपके भवन की साज-सज्जा को उन्नत किस्म का करने वाला होगा। आज माता-पिता को प्रसन्न करने का दिन होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा। किन्तु आमदनी को बढ़ाने एवं बरकरार रखने के लिये आपको माथा पच्ची करना पड़ सकता है। गैर जरूरी व्यय में कटौती करना होगा। ऐसे ग्रहीय संकेत हैं।
मिथुन: आज पराक्रम भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे अपने बंधु-बान्धवों से तालमेल स्थापित किये हुये होगे। यानी पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल होगा। आज आप किसी परम्परागत धर्म एवं परोपकार के कायज़् में शामिल होगे। सुखद जीवन की राह को आसान बनाने की चुनौती होगी। हालांकि तकनीक एवं प्रबंधन के कामों में आपको अधिक मेहनत की जरूरत होगी।
कर्क: आज इस राशि से धन भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपको सम्पत्ति एवं धन के मामलों में कुछ जिम्मेदारियों को देने वाला होगा। यदि आपकी नियुक्ति ऐसे पद पर है, तो आपको आज निश्चित तौर पर लाभ होगा। हालांकि आपको इस हेतु सावधानी बनाना होगा। पे्रम संबंधों में साथी के रूतबे से परेशान होंगे। सेहत में कुछ पीड़ा हो सकती है। ध्यान दें।
सिंह: आज चन्द्रमा का गोचर लग्न भाव में होगा। जिससे आप कारोबारी जीवन मे प्रगति का खाका खींचने में व्यस्त होंगे। यदि आप राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन से संबंधित हैं। तो आपको आज अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य पुष्ट एवं दुरूस्त होगा। रोग एवं बीमारियों को परास्त करने में सफल होंगे। हालांकि न्यायिक एवं यात्रा के मामलों में आपको परेशानी के दौर से गुजरना होगा।
कन्या: आज व्यय भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपके आर्थिक व्यय को और बढ़ाने वाला होगा। किन्तु आप अपने बाहर के कामों को साधने में बड़े ही तत्पर होंगे। जिसमें आपको अधिक परिश्रम से गुजरना होगा। निजी संबंधों में साथी के साथ कुछ बातों में परस्पर तनाव होगे। सेहत में उत्पन रोग एवं दोष प्रशमन हेतु आपको कुछ उपचार लेना होगा। लापरवाही से बचें।
तुला: आज चन्द्रमा का गोचर आय भाव में होगा। जिससे आपको संबंधित क्षेत्रों एवं स्रोतों से अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा। यदि आप फिल्म, संगीत, न्याय, तकनीक एवं प्रबंधन के कामों से जुड़े हैं। तो आपको आज प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। निजी संबंधों में मधुरता का दौर होगा। किन्तु यात्रा एवं प्रवास के मामलों को लेकर परेशान होगे। भौतिक सुख के साधनों का विस्तार होगा।
वृश्चिक: आज कर्म भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। फलत: आपको व्यवसाय को बढ़ाने की स्थिति हासिल होगी। जिससे आप प्रसन्न होंगे। किन्तु अध्ययन एवं अध्यापन, चिकित्सा के क्षेत्रों में आपको चुनौती होगी। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से आपकी परेशानी बढ़ी हुई होगी। जिन्हें सामान्य करने के प्रयास में होगे। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर कुछ परेशान होंगे।
धनु: आज धर्म भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप कार्य एवं व्यवसायों को पूरा करने के लिये कुछ और पदों को सृजित करने में लगे हुये होंगे। आज का दिन आपको मान एवं प्रतिष्ठा को देने वाला होगा। भौतिक सुख के साधनों में बढ़त की स्थिति होगी। किन्तु भवन एवं वाहन के रख-रखाव की चुनौती से परेशान होंगे। यदि आप अध्ययनरत हैं तो तनाव होंगे।
मकर: आज अष्टम भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप शरीर में उत्पन्न रोग या विकारों को नष्ट या फिर कम करने में लगे हुये होंगे। कार्य एवं व्यवसाय को संचालित करने के लिये आपको अपने प्रयासों को तेज करने की जरूत होगी। यदि कोई प्रशासनिक एवं न्यायायिक मुकदमा है तो उसे समाप्त करने के लिये आपको समय देना होगा। यात्रा एवं प्रवास लाभकारी होंगे।
कुम्भ: आज दारा भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे अपने सेवा शुल्कों में कुछ छूट देने के विचार में होंगे। जो अधिक आमदनी के लक्ष्य को अर्जित करने में प्रगति देगा। हालांकि व्यापारिक एवं कार्मिक सुस्ती को दूर करने के लिये कुछ लोगों की नियुक्ति को अंतिम रूप देगे। वैवाहिक जीवन कुशल होगा। किन्तु भूमि एवं अधिकारों की लड़ाई गहरा सकती है।
मीन: आज षष्ठ भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जो बाहर के कामों में आपको अच्छी प्रगति देने वाला होगा। चाहे वह उत्पादों की विक्री हो या फिर सेवा दायी संस्था से अनुबंध प्राप्त करने की बात हो। आज आपको लाभ होगा। इसी प्रकार किसी विवाद या मुकदमे में आपका पक्ष मजबूत होगा। किन्तु स्वास्थ्य में पीड़ा या रोग की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ध्यान दें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------