
मेष: आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप में भौतिक या शारीरिक ऊर्जा ज्यादा रहेगी। गृहस्थी का मेहनत वाला काम आज आप निपटा सकते हैं। दुश्मनों से सावधान रहें। धन हानि का डर रहेगा। वृष: उम्मीदें पूरी होंगी। पुराने कर्मों का अच्छा फल भी मिलेगा। अच्छे कामों पर ध्यान देंगे और उससे आपको खुशी भी मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी। मिथुन: मन में नए कामों की उमंग रहेंगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। यात्रा भी हो सकती है। आज मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। कर्क: रोजगार प्राप्ति संभव है। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। यात्रा सुखदायक होगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जोखिम भरे काम आज टालने की कोशिश करें। सिंह: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेशादि लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। कन्या: चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी। कुछ कामों में फालतू पैसा खर्च हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। तुला: शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे। नौकरी और धंधे की रुकावटें आज भी रहेगी। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। वृश्चिक: जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निर्णय लेने में विलंब न करें। जल्दबाजी या जोश में ऐसे वादे कर सकते हैं जिनको निभाना कठिन होगा। धनु: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रुकावटें दूर होंगी। मनमाफिक कार्य होंगे। नौकरी, परीक्षा, रोजगार, निवेश में लाभ होगा। स्वप्न साकार होंगे। ऑफिस में खुद को नियंत्रण में रखें। विवाद होने के योग बन रहे हैं। मकर: जोखिम-जमानत के कार्य न करें। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। व्यापार मंदा चलेगा। विवाद से बचें। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि संभव है। स्टूडेंट्स को किस्मत का साथ मिलेगा। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुंभ: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। निवेशादि से लाभ होगा। साक्षात्कार, परीक्षा में सफलता मिलेगी। कटु वचनों के प्रयोग से बचें। कार्यों में गति आएगी। फालतू खर्च भी बढ़ सकता है। आज आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है। मीन: मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लेंगे। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। आज आप फालतू चिंता से बचें। खर्च की स्थिति बन सकती है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




