
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट) – Mata Vaishno Devi yatra : मां वैष्णो देवी के भक्त मां के दर्शनों के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि मां के दर्शन करने में पड़ी बाधा दूर हो गई है। 26 अगस्त से बंद मां वैष्णो देवी की यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला कर लिया गया है। यह फैसला श्राइन बोर्ड ने लिया है। यह यात्रा खराब मौसम और पवित्र तीर्थस्थल तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण अस्थायी रूप से स्थगित थी। श्राइन बोर्ड ने यह ऐलान किया है कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो श्री माता वैष्णो देवी जी की यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से फिर से शुरू होगी।
भूस्खलन के बाद अब गुफा मंदिर के रास्ते पर अधिकांश मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है. जम्मू-कश्मीर के लिए पिछला कुछ सप्ताह काफी कठिन रहा है। यहां हुई बारिश ने कई घरों को तबाह कर दिए और कई जिंदगियां छीन ली। बाढ़ बारिश के बीच जम्मू संभाग में बुधवार (10 सितंबर) को स्कूल दोबारा खोले गए। ये स्कूल पिछले पंद्रह दिनों से भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण बंद थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


