

रामा मंडी (वीकेंड रिपोर्ट) Woman suicide : राम मंडी के नजदीक गांव गियाना में पति के अवैध संबंधों से तंग आकर महिला ने स्प्रे पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला का 20 वर्षीय बेटा भी कनाडा चला गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका सरबजीत कौर का पति अंग्रेज सिंह निवासी गियाना अपनी साली के साथ अवैध संबंध रखता था।
Woman suicide : जब अंग्रेज सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अपनी पत्नी सरबजीत कौर पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। उस समय तो वह बच गई, लेकिन रात को तंग आकर सरबजीत कौर ने स्प्रे पी लिया और बेहोश हो गई। उसे बेहोशी की हालत में बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कल उसकी मौत हो गई।
मृतका सरबजीत कौर के भाई राजपाल सिंह निवासी गांव जगा राम तीरथ के बयानों के आधार पर राम मंडी पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Woman suicide : एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई ज्ञान चंद कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करवाने में जुटी थी। बयानों के आधार पर ज्ञाना निवासी अंग्रेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


