
चंडीगढ़ | 25 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : पंजाब के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार राज्य में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। आज 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो जाएगा, जिसके चलते राज्य में बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना है। इस दौरान फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, बरनाला, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।
Weather Update : हालांकि शुक्रवार, 27 मार्च को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन शनिवार, 28 मार्च को एक बार फिर कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बदलते मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य के करीब रही। सबसे अधिक तापमान गुरदासपुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर में 28.1 डिग्री, लुधियाना में 29.6 डिग्री, पटियाला में 30.2 डिग्री, फरीदकोट में 30.0 डिग्री और फिरोजपुर में 30.7 डिग्री तापमान रहा।
Weather Update : वहीं होशियारपुर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री, मोहाली का 29.3 डिग्री, पठानकोट का 27.9 डिग्री, रोपड़ का 28.4 डिग्री और श्री आनंदपुर साहिब का 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


