
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Weather in Punjab : पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के साथ-साथ अब रातें भी सर्द होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में मौसम साफ़ रहेगा। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा और सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे यह सामान्य के करीब पहुँच गया है।
सबसे ज़्यादा तापमान समराला में 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब समेत उत्तर भारत में शीतलहर का असर लंबा खिंचता है। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) का अनुमान है कि दिसंबर में रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





