
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Alert : पंजाब में आज हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
Weather Alert : मौसम विभाग के अनुसार, कल राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ शहर में 43.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 44.2 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून से पंजाब में गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, जहां 13 जून तक ज्यादातर जिलों में हीटवेव की चेतावनी है, वहीं 14 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


