

राज्यभर में सिविल डिफेंस की तैयारियों की जांच, NDRF, पुलिस और अन्य एजेंसियां रहेंगी अलर्ट
लुधियाना (वीकेंड रिपोर्ट) War blackouts in Punjab : पंजाब में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 24 अप्रैल को राज्यभर में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान रात 8 बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा और सायरन भी बजाए जाएंगे।
प्रशासन के अनुसार यह ड्रिल किसी वास्तविक खतरे के लिए नहीं, बल्कि आपदा प्रबंधन और युद्ध जैसी स्थिति में प्रतिक्रिया क्षमता को जांचने के उद्देश्य से की जा रही है। इस दौरान पूरे राज्य के विभिन्न जिलों में बिजली बंद रखी जाएगी ताकि इमरजेंसी प्रोटोकॉल को प्रभावी तरीके से टेस्ट किया जा सके।
War blackouts in Punjab
लुधियाना में यह मॉक ड्रिल खास तौर पर पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) और एग्रो नगर डिवीजन के क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी, जहां 15 मिनट तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा।
असिस्टेंट कमिश्नर पायल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सिर्फ बिजली कटौती नहीं, बल्कि एक रियल-टाइम इमरजेंसी रिस्पॉन्स ड्रिल है। इसमें NDRF, फायर ब्रिगेड, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और NCC की टीमें संयुक्त रूप से भाग लेंगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी अनहोनी या आपात स्थिति में शहर की तैयारी को परखना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस मॉक ड्रिल को गंभीरता से लें, घबराएं नहीं और प्रशासन का सहयोग करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


