
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट) – War against drugs : युद्ध नशेयां विरुद्ध के तहत पंजाब पुलिस पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर नकेल कस रही है। इसी कड़ी में सभी जिलों को नशामुक्त बनाया जा रहा है।
फिरोजपुर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों को हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर रही है, जिसके तहत सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज मोहित धवन के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने सीमावर्ती गांव गट्टी राजो की में रहने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 40 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि ये हैरोइन कहां सप्लाई की जानी थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





